सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसी जन समस्याओं के खिलाफ सोमवार को समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसी जन समस्याओं के खिलाफ सोमवार को समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह और जिलाध्यक्ष लालजी यादव के नेतृत्व में चेतिया मोड़ से निकला हजारों कार्यकर्ताओं का हुजूम मुख्य बाजारों से होते हुए तहसील परिसर पहुंचा।
सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार बिजली संकट, कानून-व्यवस्था और किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और बिजली कटौती ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।
प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित 15 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम करमेंद्र कुमार को सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य रूप से मनरेगा मजदूरी ₹400 करने, पेपर लीक के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बांधों की मरम्मत, आरक्षित वर्ग के रिक्त पदों को भरने और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
इस दौरान मुरलीधर मिश्रा, हरिराम यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
सिद्धार्थनगर: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मंत्री अनिल राजभर ने गिनाईं उपलब्धियांhttps://t.co/aPbaXgHM6H
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 16, 2026













