औरैया
औरैया अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली औरैया पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली औरैया पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए अवैध शस्त्र रखने के मामले में एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, रविवार 14 जून 2026 को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बा खानपुर कब्रिस्तान के सामने मुक्तिधाम के पास से एक संदिग्ध को दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध शस्त्र बरामद हुआ। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान नफीश उर्फ शंकरा (25 वर्ष), पुत्र रसीद, निवासी कस्बा खानपुर (औरैया) के रूप में हुई है।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना औरैया में मु0अ0सं0 379/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफलता में सब-इंस्पेक्टर संजीव कुमार, कांस्टेबल विजेंद्र सिंह और कांस्टेबल रवेन्द्र कुमार शामिल रहे।
नौतनवा में आवारा कुत्तों का आतंक: नेपाल बॉर्डर पर दहशत, विदेशी पर्यटकों में बिगड़ी छविhttps://t.co/hYKkotSRXM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 13, 2026












