बी.बी. नगर में विशाल जन कल्याण शिविर संपन्न, डॉ. अतुल तेवतिया ने योजनाओं का किया अवलोकन

बुलंदशहर

बुलंदशहर  विकास खंड बी.बी. नगर में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित विशाल जन कल्याण शिविर का आयोजन बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बुलंदशहर  विकास खंड बी.बी. नगर में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित विशाल जन कल्याण शिविर का आयोजन बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अतुल तेवतिया ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया।

डॉ. अतुल तेवतिया ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 सफल वर्षों की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में यह शिविर आयोजित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाना और आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से तुरंत जोड़ा जाए। डॉ. तेवतिया ने कहा, “सेवा ही संकल्प, जनकल्याण ही उद्देश्य” के भाव से कार्य करते हुए ही हम सबके सपनों का बुलंदशहर बना सकते हैं।

शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पेंशन, आयुष्मान कार्ड और अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए थे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ली और मौके पर ही आवेदन किए। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.