गुलावठी में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ

गुलावठी

गुलावठी केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुलावठी ब्लॉक परिसर में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वॉइस ऑफ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट 

 

गुलावठी केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुलावठी ब्लॉक परिसर में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिकंदराबाद के विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

विधायक ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए।

कार्यक्रम में गुलावठी चेयरमैन शैलेश तेवतिया, मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी, हरिओम डागर, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र तेवतिया, ब्लॉक प्रमुख पति सुनील यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरेंद्र यादव एवं हिमांशु गोयल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.