महराजगंज
महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिपरा ब्राह्मण उर्फ बरीगांव में एक घर के बंद कमरे में अचानक भीषण आग लग गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिपरा ब्राह्मण उर्फ बरीगांव में एक घर के बंद कमरे में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कमरे से धुआं और आग की ऊंची लपटें उठती देख स्थानीय ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पानी और उपलब्ध स्थानीय संसाधनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई जाती, तब तक कमरे में रखा भारी नुकसान हो चुका था। आग की चपेट में आने से कीमती फर्नीचर, कपड़े, बिस्तर और अनाज समेत लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। गनीमत रही कि ग्रामीणों के प्रयास से आग को और फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
नौतनवा में आवारा कुत्तों का आतंक: नेपाल बॉर्डर पर दहशत, विदेशी पर्यटकों में बिगड़ी छविhttps://t.co/hYKkotSRXM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 13, 2026












