औरैया
औरैया कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे में बड़ी सफलता हासिल करते हुए बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वॉइस ऑफ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट

औरैया कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे में बड़ी सफलता हासिल करते हुए बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजनीश कुमार पुत्र संतोष निवासी पुरवा विष्णु थाना सहार, शीलू पुत्र महेंद्र सिंह निवासी बरुआ बबिना सुखचैनपुर तथा संजीव पुत्र राकेश निवासी बरुआ बबिना सुखचैनपुर के रूप में हुई है।
बताया गया कि पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही बरामद वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया जा सके।













