औरैया
औरैया जनपद के बिधूना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रहीं वरिष्ठ भाजपा नेत्री रिया शाक्य के आवास भटौरा पर कल सोमवार को एक जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के बिधूना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रहीं वरिष्ठ भाजपा नेत्री रिया शाक्य के आवास भटौरा पर कल सोमवार को एक जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगा।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न ग्रामीण और स्थानीय क्षेत्रों से आने वाले आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और उनके त्वरित निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। इस संबंध में भाजपा नेत्री रिया शाक्य ने स्वयं जानकारी देते हुए क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर अपनी समस्याओं से अवगत कराएं, ताकि शासन और प्रशासन के सहयोग से उनका उचित समाधान कराया जा सके। जनसुनवाई को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
नौतनवा में आवारा कुत्तों का आतंक: नेपाल बॉर्डर पर दहशत, विदेशी पर्यटकों में बिगड़ी छविhttps://t.co/hYKkotSRXM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 13, 2026












