सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में इलाज के नाम पर मरीजों के शोषण और उनकी जिंदगी से खिलवाड़ का एक गंभीर मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में इलाज के नाम पर मरीजों के शोषण और उनकी जिंदगी से खिलवाड़ का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक कथित अनफिट डॉक्टर की लापरवाही के कारण एक बुजुर्ग मरीज को अपनी जान गंवानी पड़ी।
जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटना के बाद परिजनों ने मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर अजय यादव, जो मूल रूप से आयुर्वेद के डॉक्टर बताए जा रहे हैं, उन्होंने अनफिट होने के बावजूद बुजुर्ग का ऑपरेशन कर दिया। पीड़ित परिवार के पास आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी उनसे इलाज के नाम पर 72 हजार रुपये की भारी-भरकम रकम वसूल ली गई। परिजनों का यह भी आरोप है कि मरीज की मौत रात में ही हो गई थी, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी सुबह दी गई।
हैरान करने वाली बात यह है कि यह अस्पताल पहले ‘विद्या हॉस्पिटल’ के नाम से सीज हो चुका था, जिसे बाद में ‘कृष्णा हॉस्पिटल’ और फिर दोबारा पुराने नाम से संचालित किया जा रहा था। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी, सीएमओ और स्थानीय थाने समेत उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
नौतनवा में आवारा कुत्तों का आतंक: नेपाल बॉर्डर पर दहशत, विदेशी पर्यटकों में बिगड़ी छविhttps://t.co/hYKkotSRXM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 13, 2026












