बुलंदशहर
बुलंदशहर की अह्रार पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियारों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर की अह्रार पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियारों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्टल, एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत थाना प्रभारी नीरज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सफीनगर मार्ग स्थित पुलिया के पास एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार को रोका गया। तलाशी के दौरान कार से अवैध हथियार बरामद हुए, जिसके बाद दोनों युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
आदिल पुत्र यूनिस, निवासी कादलपुर, थाना रबूपुरा और लक्की पुत्र अजीत सिंह, निवासी भूपखेड़ी, थाना लोनी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी लक्की के खिलाफ पूर्व में गैंगस्टर एक्ट सहित कई अन्य आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।













