बुलंदशहर
बुलंदशहर आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से अनूपशहर कोतवाली परिसर में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से अनूपशहर कोतवाली परिसर में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
उप जिलाधिकारी (एसडीएम) प्रियंका गोयल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक का संचालन कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार दुबे ने किया। बैठक के दौरान मोहर्रम के जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को लेकर मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों और पुलिस-प्रशासन के बीच विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में एसडीएम प्रियंका गोयल ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जुलूस के दौरान ताजियों की लंबाई निर्धारित मानकों से ज्यादा न हो। साथ ही उन्होंने बिजली विभाग को निर्देशित किया कि रूट पर जितने भी ढीले और लटके हुए तार हैं, उन्हें समय रहते तत्काल कसा जाए ताकि कोई दुर्घटना न हो।
इस मौके पर नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी (ईओ) गार्गी त्यागी, विद्युत विभाग के जेई विपिन गुप्ता सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी और संभ्रांत नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।













