महराजगंज
महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है।

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। काफी खोजबीन के बाद भी जब युवती का कुछ पता नहीं चला, तो परेशान परिजनों ने पुलिस की शरण ली है।

जानकारी के अनुसार, युवती आनंद नगर रेलवे स्टेशन स्थित बाजार क्षेत्र में कुछ जरूरी सामान लेने के लिए गई थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
युवती के अचानक गायब होने से चिंतित परिजनों ने फरेंदा थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को मामले की औपचारिक सूचना दे दी गई है। थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच और लापता युवती की तलाश शुरू कर दी है।













