बुलंदशहर: गंदगी और क्षतिग्रस्त नालियों से राहगीर परेशान, बजट का रोना रो रहे अधिकारी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली अंतर्गत कोटला-बक्सर मार्ग पर फैली गंदगी और जलभराव से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं।

 

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली अंतर्गत कोटला-बक्सर मार्ग पर फैली गंदगी और जलभराव से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। सड़क के दोनों ओर कूड़े-कचरे के ढेर लगे होने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, मार्ग के समीप बनी नालियां कई जगह से क्षतिग्रस्त हैं, जिनमें गंदा पानी भरा रहता है। इस गंदे पानी में आवारा जानवर डेरा डाले रहते हैं। स्थिति इतनी बदतर है कि वहां से गुजरने वाले राहगीरों पर गंदा पानी उछल जाता है, जिससे क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है।

इस समस्या को लेकर जिरौली निवासी यशपाल सिंह, अर्जुन सिंह, कुलदीप शर्मा और कोटला निवासी हरपाल सिंह, नेपाल सिंह, संजू सिंह आदि ने खंड विकास अधिकारी (BDO) सोमवीर सिंह से शिकायत की। इस पर बीडीओ ने बजट का रोना रोते हुए कहा कि फिलहाल विभाग के पास पर्याप्त धनराशि नहीं है, बजट आते ही काम कराया जाएगा। अधिकारियों के इस रवैये से नाराज ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सफाई और नाली मरम्मत की मांग की है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.