बुलंदशहर
बुलंदशहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के स्वर्णिम 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में डिबाई विधानसभा के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत बांधोर गांव में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बुलंदशहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के स्वर्णिम 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में डिबाई विधानसभा के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत बांधोर गांव में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सांसद डॉ. भोला सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी मनीष कुमार मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान देश भर में चल रहे “विश्वास, विकास और जनकल्याण” अभियान के तहत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन और आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियों पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश के बुनियादी ढांचे, डिजिटल सेवाओं, किसान कल्याण, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक और उल्लेखनीय कार्य हुए हैं।
इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रवासियों ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम के दौरान देश की प्रगति और समृद्धि के लिए हवन-पूजन, विकास प्रदर्शनी और जनकल्याण शिविरों का भी आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।












