महराजगंज
महराजगंज अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ पंजीकृत की जनपद इकाई के तत्वावधान में वर्ष 2025-26 का ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ राज-श्री दुर्गा मैरेज लॉन में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वॉइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ पंजीकृत की जनपद इकाई के तत्वावधान में वर्ष 2025-26 का ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ राज-श्री दुर्गा मैरेज लॉन में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस गौरवशाली कार्यक्रम में प्रजापति/कुम्हार समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धियों के लिए स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, प्रबुद्धजीवियों और बड़ी संख्या में स्वजातीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ताओं ने शिक्षा को समाज की उन्नति और प्रगति का मुख्य आधार बताया। उन्होंने युवाओं को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया।
सामाजिक उत्थान और एकता पर बल
वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का मनोबल और उत्साह बढ़ता है, जिससे वे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करते हैं। इस दौरान समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर भी चर्चा की गई। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर उड़ाए, पुलिस जांच में जुटी@Uppolice @maharajganjpol https://t.co/NkeM1QZCd5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 13, 2026













