महराजगंज
महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वॉइस ऑफ़ न्यूज़24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चौक थाना क्षेत्र की साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति की डूबी हुई पूरी रकम वापस करा दी है।
प्राप्त विवरण के अनुसार, शनिवार 12 जून को थाना चौक क्षेत्र के ग्राम चौक निवासी सद्दाम हुसैन पुत्र कुड्डुश के क्रेडिट कार्ड से साइबर जालसाजों ने ₹10,000 का अनाधिकृत ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर ठगी कर ली थी। ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित सद्दाम ने बिना देर किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई।
त्वरित कार्रवाई से वापस आई रकम
शिकायत मिलते ही थाना चौक की साइबर टीम तुरंत एक्शन में आ गई। टीम ने आवश्यक तकनीकी और वित्तीय जांच शुरू की। पुलिस ने संबंधित बैंक और अन्य भुगतान एजेंसियों से तत्काल तालमेल बिठाकर ट्रांजैक्शन को होल्ड कराया, जिसके फलस्वरूप रविवार 13 जून को पीड़ित के ₹10,000 उसके खाते में सुरक्षित वापस आ गए। अपनी पूरी धनराशि वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया है।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम
इस त्वरित और सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में निम्नलिखित पुलिसकर्मी शामि
ल रहे
बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर उड़ाए, पुलिस जांच में जुटी@Uppolice @maharajganjpol https://t.co/NkeM1QZCd5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 13, 2026













