शिकारपुर में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक टक्कर में ट्रक चालक की मौत, बस के कई यात्री घायल

बुलंदशहर

शिकारपुर छतारी थाना क्षेत्र में देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्राइवेट बस में सवार कई यात्री घायल हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

शिकारपुर छतारी थाना क्षेत्र में देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्राइवेट बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। हादसा ग्राम सिंधपुर पापड़ी नगला के पास हुआ।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देर रात सूचना मिली कि एक प्राइवेट बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई है। सूचना मिलते ही छतारी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। प्राथमिक जांच में ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं बस में बैठे कुछ यात्रियों को भी चोटें आई हैं।

 

पुलिस ने घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

हादसे के बाद मार्ग पर यातायात बाधित हो गया था। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारु रूप से बहाल कराया। वर्तमान में आवागमन सामान्य है।

 

छतारी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.