बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई/नरौरा सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर गंगा स्नान के दौरान डिबाई विधानसभा क्षेत्र के राजघाट पर एक बड़ा हादसा टल गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई/नरौरा सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर गंगा स्नान के दौरान डिबाई विधानसभा क्षेत्र के राजघाट पर एक बड़ा हादसा टल गया। यहाँ अपने परिवार से बिछड़ी करीब ढाई से तीन साल की एक मासूम बच्ची को राजघाट चौकी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मेले की सुरक्षा में तैनात नरौरा पुलिस प्रशासन की टीम को ड्यूटी के दौरान एक छोटी बच्ची रोती हुई मिली। पुलिसकर्मियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बच्ची को संभाला, उसे शांत कराकर बिस्किट खिलाए और तुरंत परिजनों की तलाश शुरू की।
काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने बच्ची के परिवार को ढूंढ निकाला। हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार ने बताया कि बच्ची का नाम रचित कपूर है, जो आगरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव निवासी दीवान सिंह की पुत्री है। मासूम को सुरक्षित पाकर परिजनों की आंखों में आंसू छलक आए। उन्होंने राजघाट चौकी पुलिस, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार और रिक्रूट महिला कांस्टेबल शिवानी सहित पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।













