बुलंदशहर
बुलंदशहर अनुपशहर क्षेत्रीय विकास को नई गति देने और जनता की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सांसद डॉ. भोला सिंह ,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर अनुपशहर क्षेत्रीय विकास को नई गति देने और जनता की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सांसद डॉ. भोला सिंह , सोमवार को अनुपशहर के ग्राम खालौर में ‘जनता की आवाज़ के साथ’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह आयोजन शाम 4:00 बजे जूनियर हाई स्कूल, पानी की टंकी के पास किया जाएगा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है ग्रामीण और अनुपशहर के क्षेत्रवासी
अपनी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याएं सीधे भाजपा सांसद और उपस्थित विभागीय अधिकारियों के समक्ष रख सकें। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, कृषि और रोजगार जैसे मुद्दों पर खुली चर्चा होगी। साथ ही क्षेत्र के विकास संबंधी सुझाव भी आमंत्रित किए जाएंगे ताकि आगामी योजनाओं में उन्हें शामिल किया जा सके।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में राजस्व, पंचायती राज, विद्युत, स्वास्थ्य और कृषि विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। इससे ग्रामीणों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी और समस्याओं का मौके पर ही समाधान या त्वरित कार्रवाई का आश्वासन मिलेगा।
मण्डल अध्यक्ष भाजपा एवं जिला पंचायत सदस्य रामपाल सिंह ने बताया कि भाजपा सांसद डॉ. भोला सिंह हमेशा क्षेत्र की जनता के बीच रहकर काम करने में विश्वास रखते हैं। “यह कार्यक्रम केवल बैठक नहीं, बल्कि जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा सेतु है। आपकी उपस्थिति और सुझाव ही क्षेत्र के विकास की असली ताकत बनेंगे,” उन्होंने कहा।
समस्त ग्रामवासियों, माताओं-बहनों, युवा साथियों और वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और बुलंदशहर सांसद का उत्साहवर्धन करें।










