बुलंदशहर 6 मार्च 2025 से लापता है खुदादिया की रजनी, तलाश में जुटी अहमदगढ़ पुलिस; परिजनों ने जारी की सूचना

 बुलंदशहर

बुलंदशहर: जनपद के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के ग्राम खुदादिया से पिछले तीन महीनों से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वॉइस ऑफ़ न्यूज़24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर: जनपद के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के ग्राम खुदादिया से पिछले तीन महीनों से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। परिजनों की काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो भाई ने थाने में लिखित तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खुदादिया निवासी अजीत पुत्र श्रीनिवास ने पुलिस को बताया कि उनकी 25 वर्षीय बहन रजनी बीते 6 मार्च 2025 से बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं। इस मामले में अहमदगढ़ थाने में पहले गुमशुदगी संख्या 09/25 दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए 18 मई 2025 को मु0अ0सं0 124/25 और धारा 87 BNS के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

लापता युवती का हुलिया और पहचान

परिजनों और पुलिस द्वारा जारी किए गए विवरण के अनुसार लापता युवती का हुलिया इस प्रकार है:

उम्र: लगभग 25 वर्ष

कद: 154 सेंटीमीटर (सामान्य कद-काठी)

चेहरा: आंख, नाक और कान सामान्य

पहनावा: लापता होने के समय आसमानी रंग का सूट-सलवार और पैर में हवाई चप्पल।

यहाँ करें संपर्क

पुलिस और परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को इस महिला के संबंध में कोई भी जानकारी या सुराग मिले, तो वे जनहित में तुरंत निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सूचित करें

क्षेत्राधिकारी शिकारपुर बुलंदशहर 9454401553

प्रभारी निरीक्षक वी.डी. गंगवार थाना अहमदगढ़ 9454403149

अजीत (भाई/परिजनों का नंबर): 9720429913

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.