महराजगंज
महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल-पनियरा मार्ग स्थित एक बंद मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए सोने व हीरे के आभूषण चोरी कर लिए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल-पनियरा मार्ग स्थित एक बंद मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए सोने व हीरे के आभूषण चोरी कर लिए। चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे और अलमारी का लॉकर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मकान जद्दूपिपरा निवासी जहांगीर का है। उनकी पत्नी 30 मई को अपनी बेटी के पास नोएडा गई थीं, जबकि उनकी बहन भी अपने घर चली गई थीं, जिससे मकान कई दिनों से बंद था। परिजनों के मुताबिक 8 जून को घर की देखरेख के दौरान सब कुछ सामान्य था, लेकिन 12 जून की शाम जब परिवार लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर दो अलमारियों के लॉकर भी टूटे हुए थे।
जांच में पता चला कि चोर दो सोने की अंगूठियां और एक हीरे की अंगूठी चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नौतनवा में आवारा कुत्तों का आतंक: नेपाल बॉर्डर पर दहशत, विदेशी पर्यटकों में बिगड़ी छविhttps://t.co/hYKkotSRXM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 13, 2026












