नौतनवा
नौतनवा भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नौतनवा और सोनौली क्षेत्र में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से स्थानीय निवासियों और विदेशी सैलानियों में भारी दहशत है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

नौतनवा भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नौतनवा और सोनौली क्षेत्र में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से स्थानीय निवासियों और विदेशी सैलानियों में भारी दहशत है। मुख्य बाजारों, बस अड्डों और बॉर्डर गेट पर हिंसक कुत्तों के झुंड के कारण राहगीरों और स्कूली बच्चों का निकलना दूभर हो गया है। अभिभावक बच्चों को अकेले स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं, वहीं सुबह-शाम बाइक सवार हादसों का शिकार हो रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय सीमा होने के कारण यहां रोजाना हजारों नेपाली नागरिक और विदेशी पर्यटक आते हैं। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि कुत्तों के हमलों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि धूमिल हो रही है और नेपाल के ग्राहक अब यहां आने से कतराने लगे हैं।
जनआक्रोश को देखते हुए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राहुल यादव ने मामले को संज्ञान में लिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही विशेष टीम गठित कर डॉग कैचिंग अभियान चलाया जाएगा। ईओ ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए बच्चों को कुत्तों से दूर रहने की हिदायत दी है।
मिशन-2027: सहारनपुर देहात से सपा नेता रूही अंजुम को उम्मीदवार बनाने की मांग तेजhttps://t.co/liDWOXcUMG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 13, 2026













