बुलंदशहर: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन-यज्ञ

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के गांव चोडेरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ हवन-यज्ञ और पूजा-अर्चना की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के गांव चोडेरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ हवन-यज्ञ और पूजा-अर्चना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए देश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर भाजपा नेता परवेंद्र देशवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा, सुशासन, सुरक्षा और गरीब कल्याण को समर्पित इन 12 वर्षों में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। केंद्र सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘लखपति दीदी’ और ‘बीमा सखी’ जैसी योजनाएं चलाकर मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाया है। इसके साथ ही युवाओं के लिए स्टार्टअप और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा किए गए हैं।

उन्होंने ‘किसान सम्मान निधि’, ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’, ‘उज्ज्वला योजना’ और ‘सौभाग्य योजना’ जैसी जनकल्याणकारी नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि इनका लाभ सीधे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को छुएगा। इस मौके पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.