लखीमपुर खीरी: शादी के 44 दिन बाद नवविवाहिता ने दी जान, दहेज उत्पीड़न का आरोप

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के सिंगाही थाना क्षेत्र के दक्षिण साहिजना गांव में शादी के महज 44 दिन बाद एक नवविवाहिता ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह 19 वर्षीय राजकुमारी का शव उसके मायके के एक कमरे में फंदे से लटका मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के सिंगाही थाना क्षेत्र के दक्षिण साहिजना गांव में शादी के महज 44 दिन बाद एक नवविवाहिता ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह 19 वर्षीय राजकुमारी का शव उसके मायके के एक कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका की मां कलावती ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि राजकुमारी का विवाह बीते 27 अप्रैल को पलिया क्षेत्र के अतरिया गांव निवासी नीरज के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास और ससुर दहेज में बाइक की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। इसी विवाद के चलते राजकुमारी दो दिन पहले ही अपने मायके आई थी।

मंगलवार रात खाना खाकर सोने के बाद, सुबह उसका शव फंदे से लटका पाया गया। मौके पर पहुंचे सीओ शिवम कुमार और थाना प्रभारी दिलीप कुमार चौबे ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार, मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का है, लेकिन मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गहन जांच के बाद ही चल सकेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.