महराजगंज: पुलिस भर्ती परीक्षा का DM और SP ने किया औचक निरीक्षण

महराजगंज

महराजगंज उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को शुचितापूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को शुचितापूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में जिला अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने आनंद नगर फरेंदा स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती का गहन जायजा लिया। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को कड़े निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा में लगे जवानों को पूरी सतर्कता बरतने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने को कहा। इस दौरान केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिखे और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से चलती पाई गई।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.