लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन आज जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हुआ।जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन आज जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हुआ। प्रशासन ने परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं।
सुबह से ही विभिन्न केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें नजर आईं। परीक्षा कक्ष में जाने से पहले सभी की सघन चेकिंग की गई, जिसमें पहचान पत्रों का कड़ाई से सत्यापन शामिल रहा। जीजीआईसी खीरी सहित सभी केंद्रों पर ‘हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर’ (HHMD) और मैग्नीफाइंग ग्लास से गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया।
सुरक्षा के लिहाज से केंद्रों के भीतर और बाहर भारी पुलिस बल तैनात है और अनधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध है। इसके अलावा, सीसीटीवी कैमरों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की टीम से पल-पल की निगरानी की जा रही है। जिले के प्रमुख केंद्रों जैसे राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक और धर्मसभा इंटर कॉलेज में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।
पीबीसी भदोही ने जीता इराकियाना कप सीजन-3 का खिताब, फरहान को मिली ई-बाइकhttps://t.co/IfRjC3nWgp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 10, 2026












