महराजगंज
महराजगंज जनपद के केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सफल 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी भाजपा ने जिले में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सफल 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी भाजपा ने जिले में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन कर देश की प्रगति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
नगर के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने विधिवत पूजा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। पिछले 12 वर्षों में ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’, ‘आयुष्मान भारत’ और ‘किसान सम्मान निधि’ जैसी जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए भी प्रार्थना की।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष फरीदा ईरम, सरोज पांडेय, मुरली निगम, सनन्दन पटेल, पवन अग्रवाल, आशुतोष शुक्ला, सन्नी अग्रहरी, अभय राज पांडेय, राम सेवक साहू, अश्विनी तिवारी और संजीव शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।
पीबीसी भदोही ने जीता इराकियाना कप सीजन-3 का खिताब, फरहान को मिली ई-बाइकhttps://t.co/IfRjC3nWgp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 10, 2026












