बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के जनपद के खुर्जा नगर के मोहल्ला पंजाबियान की रहने वाली खिलाड़ी तन्वी सैनी ने उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय जूडो-कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक ब्रॉन्ज मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के जनपद के खुर्जा नगर के मोहल्ला पंजाबियान की रहने वाली खिलाड़ी तन्वी सैनी ने उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय जूडो-कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक ब्रॉन्ज मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी की लहर है।
यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता देहरादून के परेड ग्राउंड में 4 से 7 जून तक आयोजित की गई थी, जिसमें देश भर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। तन्वी सैनी ने कड़े मुकाबलों में अपनी खेल प्रतिभा और फुर्ती का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक पर कब्जा जमाया। तन्वी के पिता भारत सैनी ने बताया कि यह उनकी बेटी की पहली राष्ट्रीय प्रतियोगिता थी, जिसमें उसने सफलता का परचम लहराया है।
पदक जीतकर खुर्जा लौटने पर स्थानीय लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर तन्वी का जोरदार स्वागत किया। अपनी सफलता पर तन्वी ने माता-पिता और कोच का आभार जताते हुए कहा कि उनका अंतिम सपना अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। तन्वी की यह कामयाबी क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है।
पीबीसी भदोही ने जीता इराकियाना कप सीजन-3 का खिताब, फरहान को मिली ई-बाइकhttps://t.co/IfRjC3nWgp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 10, 2026













