बुलंदशहर में रील बनाते समय गंगा में डूबे दो युवक, एनडीआरएफ-पीएसी की टीमें तलाश में जुटी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जिले के भगवानपुर गंगा घाट पर मंगलवार को सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय दो युवकों के गंगा नदी में डूबने से हड़कंप मच गया।जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जिले के भगवानपुर गंगा घाट पर मंगलवार को सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय दो युवकों के गंगा नदी में डूबने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। डूबने वाले युवकों की पहचान यशपाल सिंह और मनोज के रूप में हुई है। दोनों हसनपुर तहसील के मिल्क गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक गंगा किनारे खड़े होकर मोबाइल से रील शूट कर रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने या तेज धारा के कारण वे संतुलन खो बैठे और गंगा की तेज लहरों में समा गए। घटना के बाद साथियों ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोग मौके पर जमा हो गए।

सूचना पर तहसील प्रशासन, नरसैना थाना पुलिस और आपदा राहत दल तुरंत पहुंचे। एनडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पीएसी के जवान और स्थानीय अनुभवी गोताखोर भी तलाश अभियान में लगे हैं। नरसैना थाना प्रभारी और बुगरासी चौकी प्रभारी घटनास्थल पर मौजूद रहकर राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

घटना की खबर फैलते ही मृतक युवकों के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण गंगा घाट पर जमा हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से गंगा में लगातार सर्चिंग तेज कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.