महराजगंज: पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त पिंटू सहानी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष चौक के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 88/2026 की विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान मामले में धारा 69 बीएनएस को हटाकर धारा 64 बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई थी। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले के वांछित अभियुक्त पिंटू सहानी (23 वर्ष) पुत्र रुदल को धर दबोचा। अभियुक्त नगर पंचायत चौक (वार्ड नंबर-15) का निवासी है और उसकी शैक्षिक योग्यता 12वीं है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के परिजनों को सूचित कर दिया है। इसके साथ ही आवश्यक विधिक कानूनी कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.