बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खुशहालाबाद में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को चिरौरी कात्यानी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खुशहालाबाद में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को चिरौरी कात्यानी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। एक बेहद रोमांचक और कड़े मुकाबले में चिरौरी की टीम ने बुरहानपुर टीम को पराजित किया।
खुशहालाबाद में खेले गए इस मैच में चिरौरी कात्यानी की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों के खेल में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और विरोधी टीम के 9 विकेट चटकाते हुए जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीम की कमान बंटी सिंह सूर्यवंशी के हाथों में रही। टीम में मोनू, ललित, अंकित, जीतू, जगदीश, संदीप, दीपक, पंकज, रूपेश और शिवम जैसे खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया।
चिरौरी सर्व समाज एकता कमेटी के संस्थापक व सहायक अध्यापक मास्टर पप्पू सिंह ने अपनी ग्रामीण टीम का उत्साहवर्धन करने के लिए 2,500 रुपये का आर्थिक सहयोग देकर टूर्नामेंट में प्रवेश कराया था। टीम की इस ऐतिहासिक जीत के बाद उन्होंने सभी खिलाड़ियों को समोसे और जूस खिलाकर बधाई दी।
महराजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरब्रिज के पास बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत@Uppolice @maharajganjpol https://t.co/9uhGTLhe2W
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 9, 2026













