औरैया
औरैया जनपद के केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के औरैया जिले में प्रथम आगमन पर भाजपाइयों ने जिले की सीमा पर जोरदार स्वागत किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के औरैया जिले में प्रथम आगमन पर भाजपाइयों ने जिले की सीमा पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया और भाजपा नेता आनंद सिंह सहित सैकड़ों पदाधिकारियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर अगवानी की।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं को रोजगार मिला है और विकास कार्यों में तेजी आई है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि सूबे में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की गई है।
आगामी विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनेगी। उन्होंने पदाधिकारियों को जमीन पर उतरकर गांव-गांव जाने और जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे सहित तमाम पदाधिकारी व जिले के आलाधिकारी मौजूद रहे।
महराजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरब्रिज के पास बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत@Uppolice @maharajganjpol https://t.co/9uhGTLhe2W
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 9, 2026













