महराजगंज
महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित प्रमुख पारगमन मार्ग सोनौली पर सुरक्षा बलों और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित प्रमुख पारगमन मार्ग सोनौली पर सुरक्षा बलों और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 2.3 किलोग्राम प्रतिबंधित हाइड्रोपोनिक वीड गांजा बरामद किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल से भारत आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति के बैग की जब एक्स-रे स्कैनिंग की गई, तो उसमें संदिग्ध सामग्री दिखाई दी। गहन तलाशी लेने पर बैग से उच्च गुणवत्ता वाला हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम मोहम्मद इथरिस अंसार, निवासी रामनाथपुरम तमिलनाडु बताया है। आरोपी के पास से नेपाल और थाईलैंड यात्रा से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं।
यह सफलता 22वीं वाहिनी एसएसबी की बी समवाय और स्थानीय पुलिस को संयुक्त चेकिंग के दौरान मिली। इस कार्रवाई में एसएसबी की सहायक कमांडेंट प्रिया यादव, उपनिरीक्षक रामलाल, आरक्षी गौरव तिवारी, सुंदर लक्ष्मी और पुलिस विभाग से उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, आरक्षी धीरज साह व अश्विनी यादव शामिल रहे। पुलिस अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क खंगाल रही है।
महराजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरब्रिज के पास बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत@Uppolice @maharajganjpol https://t.co/9uhGTLhe2W
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 9, 2026













