बुलंदशहर: हनुमान मंदिर में गूंजी मेघनाद और अहिरावण वध की कथा, अनुशासन का दिया संदेश

बुलंदशहर

बुलंदशहर केदारशाह स्थित श्री ‘हनुमत् शरणम्’ हनुमान मंदिर में चल रही श्री हनुमत् कथा श्रृंखला के दौरान कथा वाचक श्री राजेंद्र गौड़ ने मेघनाद वध, अहिरावण वध और कुंभकरण वध का प्रसंग सुनाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर केदारशाह स्थित श्री ‘हनुमत् शरणम्’ हनुमान मंदिर में चल रही श्री हनुमत् कथा श्रृंखला के दौरान कथा वाचक श्री राजेंद्र गौड़ ने मेघनाद वध, अहिरावण वध और कुंभकरण वध का प्रसंग सुनाया। कथा से पूर्व मुख्य यजमान पुनीत गर्ग, नेहा गर्ग, अशोक गर्ग और केशव गर्ग ने सपरिवार पंडित सौरभ गौड़ के सानिध्य में विधि-विधान से पूजन किया।

कथाव्यास राजेंद्र गौड़ ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि अत्यधिक ज्ञान भी कभी-कभी मनुष्य में अहंकार को बढ़ावा देता है, इसलिए हमें हर परिस्थिति में संयम और अनुशासन के साथ जीवन जीना चाहिए।

इस धार्मिक आयोजन में प्रधानाचार्या श्रीमती शांति शर्मा, नवीन गोयल, संदीप शर्मा, ऋतुराज गौड़, जानकी देवी, दुलारी, महिमा गोयल, अचल गोयल, नितिन, ध्रुव शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्तिभाव से कथा का रसपान किया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.