बुलंदशहर
बुलंदशहर आरक्षी भर्ती परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर आरक्षी भर्ती परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
परीक्षा केन्द्रों पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता एवं निष्पक्षता के साथ ड्यूटी निर्वहन करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।
प्रवेश द्वारों पर अभ्यर्थियों की चेकिंग, पहचान सत्यापन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गईं।
जनपद के समस्त परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही है, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराई जा सके।
महराजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरब्रिज के पास बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत@Uppolice @maharajganjpol https://t.co/9uhGTLhe2W
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 9, 2026













