बलिया
बलिया जनपद के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के संकल्प से बाबा बालखंडी नाथ मंदिर परिसर में मंगलवार से शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ हो रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के संकल्प से बाबा बालखंडी नाथ मंदिर परिसर में मंगलवार से शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ हो रहा है। करीब 50 एकड़ भूमि में आयोजित इस आयोजन के लिए एक लाख श्रद्धालुओं की क्षमता वाला विशाल पंडाल और कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के लिए भव्य मंच तैयार किया गया है।
सोमवार देर शाम बलिया पहुंचे प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का माल्देपुर मोड़ पर परिवहन मंत्री की अगुवाई में समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। कथा शुरू होने से पहले ही बिहार, वाराणसी, लखनऊ सहित कई जिलों से करीब दस हजार श्रद्धालु पंडाल पहुंच चुके हैं।
आयोजन समिति के अनुसार, प्रतिदिन सुबह 8 से 11 बजे तक विशेष पूजा होगी। श्रद्धालुओं के लिए हर दिन सवा लाख लोगों के भोजन, पेयजल हेतु 60 टैंकर, अस्थाई शौचालय और ठहरने की व्यापक व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस तैनात हैं तथा स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा गया है।
महराजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरब्रिज के पास बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत@Uppolice @maharajganjpol https://t.co/9uhGTLhe2W
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 9, 2026













