बिजनौर
बिजनौर जनपद के थाना क्षेत्र के कस्बा कोटकादर मंशा निवासी मुख्तियार के दो बेटों सहित पांच बच्चे सोमवार शाम करीब 5 बजे ग्राम कमरूद्दीन नगर के पास खो नदी में नहाने गए थे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद के थाना क्षेत्र के कस्बा कोटकादर मंशा निवासी मुख्तियार के दो बेटों सहित पांच बच्चे सोमवार शाम करीब 5 बजे ग्राम कमरूद्दीन नगर के पास खो नदी में नहाने गए थे। नहाते समय सभी बच्चे नदी में खनन के कारण बने एक गहरे गड्ढे में चले गए और डूबने लगे।
चीख-पुकार सुनकर मुस्तकिम के पुत्र फैजान ने अदम्य साहस दिखाते हुए अपनी जान की परवाह किए बिना चार बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन 11 वर्षीय उमैर की डूबने से मौत हो गई। परिजन उसे तत्काल नजीबाबाद के पूजा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, नदी में चल रहे वैध-अवैध खनन के कारण हुए गहरे गड्ढों की वजह से यह हादसा हुआ है। मृतक की मां का पहले ही देहांत हो चुका है और पिता मजदूर हैं। हादसे से गुस्साए परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर रायपुर-कोटद्वार मार्ग पर घंटों जाम लगाया।
कानपुर देहात: दामाद ने पत्नी को छोड़ सगी सास से रचाई शादी; कोर्ट मैरिज के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें कीं वायरल, जोड़ा फरारhttps://t.co/xEsEd5ArcM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 8, 2026













