बुलंदशहर
बुलंदशहर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यमुनापुरम स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यमुनापुरम स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शासन द्वारा जनपद बुलंदशहर के लिए नामित नोडल अधिकारी एवं आयुक्त मेरठ मंडल भानु चन्द्र गोस्वामी ने आज स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने योग दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी ली तथा मा0 जनप्रतिनिधियों, कार्यक्रम में आने वाले लोगों एवं योग ट्रेनरों के बैठने की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

गोस्वामी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सभी इंतजाम उच्च स्तर के हों।
इस अवसर पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष, विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अपराजिता सिंह सिनसिनवार, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री निशा ग्रेवाल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
महराजगंज: दो ग्राम पंचायतों के सीमा विवाद में PWD सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, राहगीर परेशान@DmMaharajganj @uppwdofficial @IndiaDeportoPR https://t.co/OxRB3TLqZc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 20, 2026












