बुलंन्दशहर
बुलंदशहर जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 6 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘स्वनिधि महोत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 6 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘स्वनिधि महोत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
उन्होंने योजना के लाभार्थियों से संवाद कर उनके अनुभव जाने और योजना की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जून 2020 में शुरू की गई पीएम स्वनिधि योजना ने रेहड़ी-पटरी और छोटे व्यवसायियों को आर्थिक संबल प्रदान किया है। योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को बिना गारंटी 10 हजार से 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है।
उन्होंने कहा कि इस योजना से लाखों परिवारों की आजीविका पटरी पर लौटी है और ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प मजबूत हुआ है। कार्यक्रम में लाभार्थियों ने बताया कि ऋण मिलने से उनका व्यवसाय दोबारा शुरू हो सका। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी, बैंककर्मी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
महराजगंज: दो ग्राम पंचायतों के सीमा विवाद में PWD सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, राहगीर परेशान@DmMaharajganj @uppwdofficial @IndiaDeportoPR https://t.co/OxRB3TLqZc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 20, 2026












