बुलंदशहर
बुलंदशहर खुर्जा एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के राष्ट्राध्यक्ष ओंकार गुप्ता ने अपनी टीम के साथ आगामी फिल्म “बंधन प्यार का” के कलाकारों और सहयोगी सदस्यों को “आइकन अचीवमेंट अवॉर्ड” प्रदान कर सम्मानित किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर खुर्जा एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के राष्ट्राध्यक्ष ओंकार गुप्ता ने अपनी टीम के साथ आगामी फिल्म “बंधन प्यार का” के कलाकारों और सहयोगी सदस्यों को “आइकन अचीवमेंट अवॉर्ड” प्रदान कर सम्मानित किया। इस विशेष अवसर पर उन्होंने पूरी फिल्म यूनिट को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह को संबोधित करते हुए ओंकार गुप्ता ने कहा कि “बंधन प्यार का” प्रेम, अटूट विश्वास और मानवीय रिश्तों के ताने-बाने पर आधारित एक बेहद खूबसूरत फिल्म है, जो दर्शकों के दिलों को गहराई से छुएगी। उन्होंने विशेष रूप से फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक विपिन सिसौदिया की दूरदर्शिता और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद विपिन सिसौदिया ने जिस अथक परिश्रम और जुनून के साथ इस प्रोजेक्ट को आकार दिया है, वह वाकई काबिले-तारीफ है। हमें पूरा विश्वास है कि उनकी यह लगन रंग लाएगी और फिल्म दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाएगी।
ओंकार गुप्ता ने आगे कहा कि पूरी टीम ने एक परिवार की तरह एकजुट होकर इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने जानकारी दी कि यह फिल्म आगामी जुलाई-अगस्त माह में रिलीज होने की संभावना है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। सम्मान पाने वाले कलाकारों और तकनीकी सहयोगियों ने एंटी करप्शन मूवमेंट भारत का आभार जताते हुए कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए एक बड़ी प्रेरणा और जिम्मेदारी है। इस दौरान उपस्थित गणमान्य लोगों ने भी फिल्म की सफलता की कामना करते हुए इसे समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश और मनोरंजन का उत्कृष्ट माध्यम बताया।
महराजगंज: दो ग्राम पंचायतों के सीमा विवाद में PWD सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, राहगीर परेशान@DmMaharajganj @uppwdofficial @IndiaDeportoPR https://t.co/OxRB3TLqZc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 20, 2026












