औरैया
औरैया जनपद के तिर्वा रोड स्थित प्रदीप सेंगर की “गुरु पाठशाला लाइब्रेरी” का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के तिर्वा रोड स्थित प्रदीप सेंगर की “गुरु पाठशाला लाइब्रेरी” का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर और कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।
यह लाइब्रेरी क्षेत्र के मेधावी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगी। उद्घाटन के दौरान आदर्श ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में ऐसी आधुनिक विधाएं मिलना युवाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। यह संस्थान विद्यार्थियों को शांत, अनुशासित और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल देकर उनके उज्ज्वल भविष्य का आधार बनेगा।
प्रदीप सेंगर की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए अतिथियों ने उन्हें बधाई दी। लाइब्रेरी में बच्चों के बैठने की उत्तम व्यवस्था और पढ़ाई के अनुकूल शांत वातावरण तैयार किया गया है। इस उद्घाटन समारोह के अवसर पर क्षेत्र के करीब आधा सैकड़ा (50) गणमान्य लोग और छात्र मौजूद रहे।
कानपुर देहात: दामाद ने पत्नी को छोड़ सगी सास से रचाई शादी; कोर्ट मैरिज के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें कीं वायरल, जोड़ा फरारhttps://t.co/xEsEd5ArcM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 8, 2026













