महराजगंज
महराजगंज जनपद के नौतनवा तहसील के ग्राम सभा भैसहियां पाठक में सोमवार शाम तेज आंधी-बारिश के दौरान बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवा तहसील के ग्राम सभा भैसहियां पाठक में सोमवार शाम तेज आंधी-बारिश के दौरान बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई। शाम करीब 5 बजे अचानक विद्युत पोल और उसका भारी-भरकम ढांचा भरभराकर जमीन पर गिर गया। राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।

इस घटना के कारण ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पोल किसी वाहन की टक्कर या पेड़ गिरने से नहीं, बल्कि जर्जरता और क्षमता से अधिक भार के कारण गिरा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अड्डा बाजार पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र में लंबे समय से रख-रखाव की अनदेखी की जा रही है। बरवां कला फीडर बनने के बाद से तारों और पोलों की समुचित मरम्मत नहीं हुई। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द आपूर्ति बहाल करने और जर्जर विद्युत ढांचे को बदलने की मांग की है।
कानपुर देहात: दामाद ने पत्नी को छोड़ सगी सास से रचाई शादी; कोर्ट मैरिज के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें कीं वायरल, जोड़ा फरारhttps://t.co/xEsEd5ArcM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 8, 2026













