अनूपशहर में महिला सदस्यों को बदनाम करने और प्रताड़ित करने का आरोप, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर के मोहल्ला मोरी गेट निवासी एक दिव्यांग पीड़ित ने कस्बे के ही पीयूष और उसके साथियों पर परिवार की महिला सदस्यों को बदनाम करने, धमकाने और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर के मोहल्ला मोरी गेट निवासी एक दिव्यांग पीड़ित ने कस्बे के ही पीयूष और उसके साथियों पर परिवार की महिला सदस्यों को बदनाम करने, धमकाने और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बुलंदशहर को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित के अनुसार, गलत चाल-चलन के कारण पीयूष को घर आने से मना करने पर वह रंजिश रखने लगा। आरोप है कि पीयूष ने बदनाम करने की नीयत से इंस्टाग्राम पर पीड़ित के घर के अंदर की तस्वीरें अपलोड कर दीं। वहीं उसके दोस्तों—गगन वार्ष्णेय और अभिनव ने महिलाओं के खिलाफ अश्लील अफवाहें फैलाईं। इसके अलावा, पीयूष पर पीड़ित की जीमेल आईडी हैक करने और साले को फोन पर धमकाकर 90 हजार रुपये की मांग करने का भी आरोप है।

पीड़ित ने बताया कि पूर्व में समाधान दिवस और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत (संख्या 40014226024576) के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे हौसले बुलंद कर आरोपियों ने रास्ते में रोककर मारपीट की। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी गई है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.