हापुड़ में करोड़ों की डकैती मामला: प्रभारी अधिकारी लाइन हाजिर, नए थाना प्रभारी की तैनाती, पुलिस को मिले अहम सुराग

हापुड़

हापुड़ जनपद के शहर के एक प्रतिष्ठित उद्योगपति के आवास पर हुई करोड़ों रुपये की सनसनीखेज लूट और डकैती के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के शहर के एक प्रतिष्ठित उद्योगपति के आवास पर हुई करोड़ों रुपये की सनसनीखेज लूट और डकैती के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। जांच के दौरान सामने आए कुछ विवादित आरोपों और लापरवाही के बाद थाना प्रभारी नीरज कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके स्थान पर अब आमिर को थाने की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

परिवार को बंधक बनाकर लूटा था सोना

जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले बदमाशों ने उद्योगपति के घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया था और गनपॉइंट पर भारी मात्रा में सोने के आभूषण व नकदी लूटकर फरार हो गए थे। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से ही पुलिस कमिश्नरेट और स्थानीय टीमों पर खुलासे का भारी दबाव था। पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकदमों के आधार पर लगातार संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

जांच के घेरे में ‘पूर्व विशेषज्ञ’, जल्द हो सकता है खुलासा

जांच से जुड़े आधिकारिक सूत्रों का दावा है कि पुलिस के हाथ कुछ बेहद अहम सुराग लगे हैं, जिससे जल्द ही इस पूरी वारदात का पर्दाफाश हो सकता है।

संदेह के घेरे में पूर्व एक्सपर्ट: जांच के दौरान एक पूर्व विशेषज्ञ (एक्सपर्ट) की भूमिका पर भी गहरा संदेह जताया जा रहा है, जिससे पुलिस पूछताछ कर सकती है।

कॉल डिटेल और संपर्कों की जांच: पुलिस उन लोगों की सूची तैयार कर रही है, जिनके संपर्क सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से इस घटना से जुड़े संदिग्धों से रहे हैं। कई ठिकानों और प्रतिष्ठानों पर साक्ष्य जुटाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक का बयान: “अपराध और लापरवाही के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। जांच में जिस भी स्तर पर लापरवाही पाई जाएगी, वहां सख्त कार्रवाई होगी। डकैती कांड के खुलासे के लिए कई टीमें दिन-रात काम कर रही हैं और जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।” – ज्ञानंजय सिंह, पुलिस अधीक्षक

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.