हापुड़
हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुराने राजमार्ग पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ बाबूगढ़ जंक्शन के पास एक अनियंत्रित ऑटो आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुराने राजमार्ग पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ बाबूगढ़ जंक्शन के पास एक अनियंत्रित ऑटो आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया। इस हादसे में महिला समेत ऑटो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, गढ़मुक्तेश्वर निवासी एक युवक अपने ऑटो में सवारियां लेकर गढ़मुक्तेश्वर की ओर जा रहा था। जैसे ही ऑटो बाबूगढ़ जंक्शन के पास पहुंचा, चालक नियंत्रण खो बैठा और ऑटो सीधे आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में ऑटो चालक के अलावा रूपचंद, उनकी पत्नी दीपा, शिवम और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर बाबूगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य किया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कानपुर देहात: दामाद ने पत्नी को छोड़ सगी सास से रचाई शादी; कोर्ट मैरिज के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें कीं वायरल, जोड़ा फरारhttps://t.co/xEsEd5ArcM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 8, 2026













