बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के बढ़ती महंगाई, रसोई गैस और डीजल-पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि तथा यूरिया की किल्लत के खिलाफ सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के बढ़ती महंगाई, रसोई गैस और डीजल-पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि तथा यूरिया की किल्लत के खिलाफ सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
सपा का यह विरोध मार्च जिला कार्यालय से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक जाना था, जहां कार्यकर्ता महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपने वाले थे। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने कलेक्ट्रेट से पहले ही भारी बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को बीच रास्ते में रोक लिया। इस दौरान आगे बढ़ने की जिद पर अड़े सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस बल के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई।
प्रदर्शन को धार देने के लिए मुख्य रूप से सपा जिला अध्यक्ष मतलूब अली, रिटायर्ड डीएसपी भारत सिंह, दिनेश गुर्जर और कोमल गुर्जर सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व विभिन्न विंग के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपा नेताओं ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।
कानपुर देहात: दामाद ने पत्नी को छोड़ सगी सास से रचाई शादी; कोर्ट मैरिज के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें कीं वायरल, जोड़ा फरारhttps://t.co/xEsEd5ArcM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 8, 2026













