बुलंदशहर
बुलंदशहर/ अहमदगढ़ सोमवार सुबह मेरठ-बदायूं हाईवे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहाँ एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार युवक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर/ अहमदगढ़ सोमवार सुबह मेरठ-बदायूं हाईवे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहाँ एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार युवक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।
गुरुग्राम ड्यूटी पर जा रहा था युवक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिबाई थाने के ग्राम सुल्तानपुर बिलोनी निवासी रवि (पुत्र मोहन) सोमवार सुबह करीब 5 बजे अपनी बाइक से गुरुग्राम (गुड़गांव) ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। जैसे ही वह अहमदगढ़ क्षेत्र में मेरठ-बदायूं मार्ग पर पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और रवि सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया।
समाजसेवी ने पेश की इंसानियत की मिसाल
हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय समाजसेवी नरेंद्र सिंह राघव तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना वक्त गंवाए एंबुलेंस को सूचना दी और घायल रवि को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिबाई में भर्ती कराया।
अस्पताल से मिली जानकारी: CHC डिबाई के चिकित्सकों ने घायल की नाजुक हालत को देखते हुए और प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए तुरंत अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।
क्षेत्र में हो रही सराहना
सड़क हादसे के बाद समय रहते घायल युवक को अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने के लिए समाजसेवी नरेंद्र सिंह राघव के इस मानवीय कार्य की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने उनके इस कदम को समाज के लिए बेहद प्रेरणादायक बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कानपुर देहात: दामाद ने पत्नी को छोड़ सगी सास से रचाई शादी; कोर्ट मैरिज के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें कीं वायरल, जोड़ा फरारhttps://t.co/xEsEd5ArcM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 8, 2026













