औरैया: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने खुद संभाली कमान

औरैया

औरैया उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा को पूरी तरह सकुशल, पारदर्शी और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को औरैया जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा को पूरी तरह सकुशल, पारदर्शी और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को औरैया जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी। परीक्षा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती खुद धरातल पर उतरे।

उच्चाधिकारियों ने आज सबसे पहले जनपद के मुख्य कंट्रोल रूम और कोषागार (ट्रेजरी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां सुरक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की गई, ताकि परीक्षा सामग्री की सुरक्षा और निगरानी में कोई चूक न रह जाए। इसके बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का तूफानी दौरा किया।

पहली पाली की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
अधिकारियों ने प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और केंद्रों पर तैनात पुलिस बल व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटियां चेक कीं।

अधिकारियों का निर्देश: “परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी सजगता बरतें और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखें।”

इस निरीक्षण के दौरान परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए तैनात संबंधित जिम्मेदार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मुस्तैद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.