महराजगंज
महराजगंज जनपद के विकासखंड अंतर्गत ग्राम रुधौली भावचक के सेमरहना टोला में जलभराव और चारों तरफ फैली गंदगी के कारण ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के विकासखंड अंतर्गत ग्राम रुधौली भावचक के सेमरहना टोला में जलभराव और चारों तरफ फैली गंदगी के कारण ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। गांव में पक्की नालियों के अभाव और सफाई व्यवस्था की घोर अनदेखी के चलते रास्ते तालाब में तब्दील हो चुके हैं। सड़कों पर जमा गंदे पानी से उठ रही तेज दुर्गंध और कीचड़ ने संक्रामक बीमारियों के खतरे को बढ़ा दिया है।
स्कूली बच्चों और बुजुर्गों की बढ़ी मुसीबतें
स्थानीय लोगों का कहना है कि न केवल घरों से निकलने वाला गंदा पानी, बल्कि सामान्य बारिश का पानी भी सीधे मुख्य रास्तों पर आकर जमा हो जाता है। नालियों का निर्माण न होने और पहले से मौजूद गिने-चुने जलमार्गों की नियमित सफाई न होने से यह समस्या दिनों-दिन और विकराल होती जा रही है। इस दलदल और कीचड़ भरे रास्तों से होकर गुजरने वाले स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और पैदल चलने वाले राहगीरों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लोग इन गड्डों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
शिकायतों के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
गांव के निवासी शत्रुधन, करमदानी, राममिल, उदयराज, सोनलाल गौतम, तुफानी और लालबहादुर सहित तमाम ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि यह समस्या पिछले काफी लंबे समय से बनी हुई है। इस संबंध में कई बार संबंधित जिम्मेदारों और प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन आज तक धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अधिकारियों की यह उदासीनता ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है।
बरसात से पहले समाधान की गुहार
आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सेमरहना टोला में जल्द से जल्द नियमित सफाई अभियान चलाया जाए, नई नालियों का निर्माण कराया जाए और जल निकासी की समुचित स्थाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि समय रहते मानसून की बारिश से पहले इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं निकाला गया, तो आने वाले दिनों में पूरा गांव टापू बन जाएगा और स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाएगी।
कानपुर देहात: दामाद ने पत्नी को छोड़ सगी सास से रचाई शादी; कोर्ट मैरिज के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें कीं वायरल, जोड़ा फरारhttps://t.co/xEsEd5ArcM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 8, 2026













