सोनौली
सोनौली थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए महीनों से लापता एक नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सोनौली थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए महीनों से लापता एक नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले के नामजद आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसे आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जिले में अपराधियों और महिला व बाल संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है।
जनवरी में दर्ज हुआ था अपहरण का मुकदमा
जानकारी के अनुसार, सोनौली थाने में बीते 27 जनवरी 2026 को मुकदमा अपराध संख्या 05/2026, धारा 137(2) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। घटना के बाद से ही अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं।
चेकिंग के दौरान हुई बरामदगी और गिरफ्तारी
तलाश और सूचना संकलन के इसी क्रम में, 7 जून 2026 को उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार ने पुलिस टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। इसके साथ ही घटना में शामिल नामजद आरोपी हरिश्चन्द गौतम (उम्र 22 वर्ष), पुत्र राजू गौतम (निवासी ग्राम बरगदवा उर्फ गनवरिया, थाना सोनौली, महराजगंज) को भी दबोच लिया गया।
न्यायालय में किया गया पेश
बरामदगी के बाद पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत अपनी देखरेख और संरक्षण में ले लिया है। वहीं आरोपी हरिश्चन्द गौतम को थाने लाकर पूछताछ की गई और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
इस सराहनीय और त्वरित कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार, कांस्टेबल विशाल सिंह, आरक्षी चालक भानू प्रसाद और महिला कांस्टेबल प्रेमशीला चौहान शामिल रहीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में इसी तरह संवेदनशीलता और कड़ाई के साथ त्वरित कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
कानपुर देहात: दामाद ने पत्नी को छोड़ सगी सास से रचाई शादी; कोर्ट मैरिज के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें कीं वायरल, जोड़ा फरारhttps://t.co/xEsEd5ArcM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 8, 2026













