सहारनपुर में सपा प्रदेश सचिव रूही अंजुम का भव्य स्वागत, गरीबों की मददगार छवि पर उमड़ा जनसमर्थन

सहारनपुरसहारनपुर समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव रूही अंजुम का शहर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव रूही अंजुम का शहर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सभी समाजों के लोगों ने एक सुर में उन्हें अपना पूरा समर्थन देने का ऐलान किया। कार्यक्रम में रूही अंजुम की कार्यशैली से प्रभावित होकर कई लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की, जिसे कार्यकर्ताओं ने उनकी दिन-रात की मेहनत का परिणाम बताया।

‘बिना प्रचार, चुपचाप मदद करना ही असली इंसानियत’

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि रूही अंजुम बिना किसी राजनीतिक दिखावे या प्रचार के लगातार समाज के गरीब और जरूरतमंद तबके की मदद कर रही हैं। वे असहाय बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने, गरीब बेटियों की शादियां कराने और जरूरतमंदों को राशन व दवाइयां उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। जनता के अनुसार, जिले में पहली बार ऐसा नेता देखने को मिला है जो किसी की मदद करने के बाद उसका ढिंढोरा नहीं पीटता, बल्कि चुपचाप अपना फर्ज निभाता है।

भावुक हुए लोग, सुनाई अपनी आपबीती

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के एक रेहड़ी पटरी दुकानदार ने नाम न छापने की शर्त पर भावुक होते हुए बताया, “बिजली का बिल जमा न होने के कारण मेरा कनेक्शन कट गया था और बच्चे परेशान थे। मैं कई नेताओं के पास गया लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। जब मैं रूही अंजुम के पास पहुंचा, तो उन्होंने तुरंत अपने पास से मेरा पूरा बिल जमा कराया और अब मेरी बीमारी के इलाज का खर्च भी वही उठा रही हैं।”

इसी तरह एक अन्य महिला ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि उनकी बच्ची के गंभीर इलाज के लिए एक लाख रुपये की सख्त जरूरत थी, लेकिन स्थानीय सांसद तक से कोई मदद नहीं मिल सकी। ऐसे समय में रूही अंजुम ने आगे बढ़कर देहरादून के एक अस्पताल में बच्ची का पूरा इलाज करवाया, जिससे आज उसकी जान बच सकी है।

‘चुनाव लड़ूं या न लड़ूं, सेवा का संकल्प जारी रहेगा’: रूही अंजुम

जब इस संबंध में सपा प्रदेश सचिव रूही अंजुम से बात की गई, तो उन्होंने बेहद सादगी से कहा, “यह मेरा फर्ज है और चुपचाप किसी के काम आना ही असली इंसानियत है। मैं वोट बैंक या राजनीति के लिए किसी की मदद नहीं करती। चुनाव लड़ना, न लड़ना या जीत-हार सब अल्लाह के हाथ में है। माशाअल्लाह से मेरे पति एक सफल बिजनेसमैन हैं और हमारे पास सब कुछ है। मैं बिना किसी स्वार्थ के आगे भी इसी तरह जनता की सेवा करती रहूंगी।”

सहारनपुर में बूथ स्तर पर समाजवादी पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने में जुटीं रूही अंजुम के प्रति जनता का यह भारी झुकाव आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.